रांची, जुलाई 18 -- रांची। अंजुमन इस्लामिया ने वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता को हटाने की मांग की है। इस संबंध में महासचिव डॉ. तारीख हुसैन ने वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि अंजुमन इस्लामिया अस्पताल का मामला वक्फ ट्रिब्यूनल में लंबित है। सुनवाई के दौरान बोर्ड के अधिवक्ता ने अस्पताल को अंजुमन से अलग बताया, जिससे वक्फ संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है। महासचिव ने इस पर अविलंब कार्रवाई का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...