चक्रधरपुर, मार्च 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया के सचिव बैरम खान ने आगामी 14 मार्च को प्रस्तावित नगर पर्षद के उपाध्यक्ष का पद चुनावी प्रतिस्पर्धा करने के बजाय सर्वसम्मति से मुस्लिम समाज के वार्ड पार्षद को देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर की राजनीति में हमेशा सामाजिक सौहार्द और संतुलन की परंपरा रही है। लगभग 1978 के आसपास जब रूद्र प्रताप षाड़ंगी नगरपालिका के अध्यक्ष बने थे, उस समय मुस्लिम समाज से सरफुद्दीन को उपाध्यक्ष बनाया गया था। यह परंपरा चक्रधरपुर की समावेशी राजनीति और सामाजिक भाईचारे की मिसाल रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद की भूमिका मुख्यत: सहयोगात्मक होती है। यह पद शहर की एकता और सामूहिक नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यदि इस पद के लिए आपसी सहमति से निर्णय लिया जाए तो यह शहर में सका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.