रांची, दिसम्बर 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया के चुनाव के लिए चुनाव कमेटी ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करते हुए 1746 लोगों का नाम अंकित किया है। शुक्रवार को चुनाव संयोजक मुफ्ती अनवर कासमी ने इसे जारी करते हुए कहा कि 20 से 23 दिसंबर तक अंजुमन कार्यालय में आपत्ति के लिए आवेदन लिए जाएंगे। बताया गया कि यह सूची ड्राफ्ट है, अंतिम नहीं। इसका उद्देश्य सदस्यों को जांच-पड़ताल और सत्यापन का मौका देना है। जिन योग्य सदस्यों के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें भी इसमें शामिल होने का मौका मिलेगा। सभी से कहा गया है कि वे विवरणों की अच्छे से जांच कर लें। मौखिक शिकायतें स्वीकार नहीं कहा गया कि किसी को सूची में आपत्ति हो तो वह हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दे सकते हैं। मौखिक शिकायत नहीं सुनी जाएगी। आवेदन के साथ रसीद संख्या, पंचायत या संस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.