अंजुमन इस्लामिया की मजलिस-ए-आमला गठन की प्रक्रिया शुरू
गुमला, सितम्बर 22 -- गुमला प्रतिनिधि। अंजुमन इस्लामिया गुमला के सत्र 2026-29 के आम चुनाव के बाद मजलिस-ए-आमला के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव प्रभारी मुर्शीद हनीफ की अध्यक्षता में 20 सितंबर को हुई बैठक में विभिन्न पंचायतों की ओर से नामित सदस्यों का पंजीकरण किया गया। पठान, इदरिस्या, कुरैशी, अंसारी, एखलाक, राय, सलमानी और इराकी पंचायतों के सदर व सचिव ने तीन-तीन सदस्यों के नाम भेजे हैं। बैठक में तीन संवाचित सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव लिया गया। इनमें आलिम के रूप में सैय्यद मौलाना रफीक अशरफी, अधिवक्ता मो. असलम वकील और उस्ताद गियास अली के नाम प्रस्तावित हैं। 23 सितंबर की मजलिस-ए-आमला बैठक में इन्हें आमंत्रित किया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद कमिटी में शामिल किया जाएगा। इसके बाद नायब सदर, ज्वाइंट सेक्रेटरी, खाजीन और प्रवक्ता का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.