लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। ऑल इंडिया अंजुमन इदरीसिया उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हाजी नफीस अनवर इदरीसी रविवार की शाम को जिले में पहुंचे। जिलाध्यक्ष महताब अली इदरीसी के आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले दौर में हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर होते जिले में पहुंचे। उनके साथ सह कोषाध्यक्ष सुफियान इदरीशी सीतापुर, जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर साथ में शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए भारी संख्या में पदाधिकारी व लोग पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष का फूलों की माला व बुके और स्मृति चिन्ह देकर उनका इस्तकबाल किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...