साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज। शहर के अंजुमननगर स्थित एक किराना दुकान में चोरी की खबर है। अज्ञात चोरों ने किराना दुकान के गल्ले से तकरीबन 10 हजार रुपया निकाल कर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार गयजुल उर्फ महताब ने जिरवाबाड़ी थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने दर्शाया है कि रोज की तरह वह अपने किराना दुकान को बंद कर घर चला गया था । सुबह जाकर देखा दुकान के छप्पर में लगे तकरीबन 10 टाली को हटा कर दुकान के अंदर प्रवेश कर गल्ले में रखे बिक्री के तकरीबन 10 हजार रुपया की चोरी कर ली है। उन्होंने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...