अंजाबित सिंह कॉलेज के प्रो. डॉ. कन्हैया सिंह बने बिहार राज्य समन्वयक
सासाराम, जून 13 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने अंजाबित सिंह महाविद्यालय, बिक्रमगंज के बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह को बिहार राज्य का समन्वयक (स्टेट कोऑर्डिनेटर) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वर्ष 2026-27 के लिए की गई है। सोसाइटी के सचिव एवं बिहार इकाई के अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र में डॉ. सिंह को राज्य स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जागरूकता कार्यक्रमों की जिम्मेदारी उनके नेतृत्व में छात्र, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच सूक्ष्म जीवों (माइक्रोऑर्गेनिज्म) के महत्व और उनसे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सोसाइटी के माध्यम से महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर छात्रों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.