सिमडेगा, फरवरी 13 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना परिसर स्थित हजरत अनजान शाह पीर बाबा का सालाना उर्स 13 से शुरु हो गया। थाना परिसर स्थित हजरत अनजान शाह पीर बाबा के मजार की कहानी वर्षो पुरानी है। बताया गया कि मजार परिसर में शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे से कुरानखानी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार की सुबह 10:30 बजे प्रशासन की पहली चादरपोशी की जाएगी। वहीं रात्रि 8:00 बजे से महफिलें कव्वाली का भी आयोजन होगा। कव्वाल के रूप में यूपी कानपुर के मशहूर महिला कव्वाल शीबा परवीन एवं दिल्ली के मशहूर कवाल पार्टी इंतजार साबरी के द्वारा अपनी नगमे प्रस्तुत की जाएगी। कमिटि के अध्यक्ष अशोक इंदवार ने सभी लोगों से धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। इधर उर्स कोलेकर चेकनाका के समीप भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है। जहां बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्र...