अंजान शाहदाता के उर्स पर सजेगी कव्वाली की महफिल, नईम साबरी व शिफा परवीन होंगी शामिल
लातेहार, अप्रैल 18 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ में आगामी 26 अप्रैल 2026 को हजरत अंजान शाहदाता के उर्स मुबारक के अवसर पर भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उर्स के मौके पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम की खास बात यह है कि मशहूर कव्वाल नईम साबरी और प्रसिद्ध गायिका शिफा परवीन अपनी प्रस्तुति देंगी। दोनों कलाकारों की मौजूदगी से महफिल में सूफियाना रंग और भी गहरा होने की उम्मीद है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कव्वाली कार्यक्रम देर शाम से शुरू होकर रात भर चलेगा। उर्स के दौरान मजार पर चादरपोशी, फातिहा और दुआ की रस्में भी अदा की जाएंगी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.