अल्मोड़ा, फरवरी 28 -- अल्मोड़ा। लमगड़ा निवासी एक बुजुर्ग साइबर ठगी के शिकार हो गए। ठग ने एक ऐप को अपडेट करने का झांसा देकर खाते से 2.20 लाख रुपये की रकम उड़ा ली। अब पीड़ित ने तहरीर देते हुए पुलिस से रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस के मुताबिक अमोला, वमनस्वाल निवासी 65 साल के बसंत बल्लभ ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि उनका एसबीआई में खाता है। 15 फरवरी को उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। सामने वाले ने अपने आप को एसबीआई का कर्मचारी अजय कुमार बताया। बताया कि उनका एसबीआई योनो ऐप अपडेट किया जाना है। ठग ने ऑनलाइन ही योनो ऐप अपडेट करने की बात कही। आरोपी ने उन्हें मोबाइल पर लिंक भेजा और जानकारियां मांगते रहा। इसके बाद उनकी आरोपी से कोई बात नहीं हुई। कहना है कि 17 फरवरी को वह बैंक शाखा गए और खाते का बैलेंस चेक करवाया। पता चला कि खाते में 3557 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.