लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ।अंजान आदमी पार्टी ने शुक्रवार को 1090 चौराहे से विधान सभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत अपने चुनावी रथ को हरी झंडी दिखाई। चुनावी रथ को रवाना करते हुए पार्टी प्रमुख आशुतोष मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसके माध्यम से हम आम आम लोगों के मुद्दों को बेहतर ढंग से उठा सकेंगे। जनता को विश्वास दिला सकेंगे कि हम उनके साथ हैं। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...