अंजान आदमी पार्टी ने अखिलेश को दिखाया काला झंडा
प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज। अंजान आदमी पार्टी के सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को काला झंडा दिखाया। काला झंडा दिखाने को लेकर अंजान आदमी पार्टी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में हाथापाई भी हुई। अखिलेश एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के पास होटल आ रहे थे, तभी काला झंडा दिखाया गया। इसी के बाद हाथापाई हुई। सपाइयों अंजान आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से झंडा छीन लिया। बताते हैं कि ब्राह्मण विरोधी बयान देने के खिलाफ काला झंडा दिखाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.