बलिया, मार्च 28 -- बलिया। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को महिला मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुलिस लाइन से एसपी ओमवीर सिंह ने झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इसके बाद कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, कलेक्ट्रेट गेट, कचहरी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, स्टेडियम तिराहा से होते हुए पुलिस लाइन में पहुंचकर समाप्त हुआ। मैराथन दौड़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टॉप थ्री प्रतिभागियों नगरा की अंजली पुत्री सत्येंद्र कुमार, हुसेनाबाद की पायल पुत्री रंजीत बहादुर सिंह तथा भगवानपुर निवासी अंजली पुत्री अजीत प्रताप को एसपी ने शिल्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर, एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, सीओ सिटी मो. उस्मान, सीओ सदर राकेश कुमार सिंह, आरआई राम बेलास, पीआरओ चंद्रभाष्कर द्विवेदी, अंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.