कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम राधिका देवी स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में केसीए एकादश ने लखनऊ रेड को चार विकेट से पराजित किया। लखनऊ स्थित सेज क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में लखनऊ रेड की टीम 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 94 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शगुन यादव ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्चना देवी ने दो, नंदनी, सिद्धी मिश्रा और सोती ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी केसीए एकादश ने 13 ओवर में चार विकेट पर 95 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अंजली रावत ने नाबाद 61 रन बनाए। गेंदबाजी में शगुन यादव ने 2 विकेट लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंजली रावत को 'प्लेयर ऑफ द मैच' से सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.