हरदोई, सितम्बर 24 -- हरदोई। सीएसएन महाविद्यालय में गुरुवार को हिंदी विभाग के पूर्व आचार्य एवं अध्यक्ष डॉ. शिवस्वरूप तिवारी की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। आचार्य तिवारी की स्मृति में प्रतिवर्ष परास्नातक हिंदी की परीक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी पत्नी आशा तिवारी की ओर से छात्रवृत्ति और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं। समारोह का शुभारंभ डॉ. शिवस्वरूप तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रवक्ता डॉ. देश दीपक शुक्ला ने आचार्य तिवारी से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए उन्हें हिंदी और संस्कृत साहित्य का विद्वान बताया। रफी अहमद के प्रधानाचार्य डॉ. अमित वर्मा ने उन्हें लोककवि बताते हुए उनकी अवधी रचनाओं का उल्लेख किया। प्रो. अखिलेश बाजपेई ने उन्हें साहित्य का शलाका पुरुष बताया। पूर्व प्राचार्य प्...