छपरा, जनवरी 2 -- यौन उत्पीड़न का मामला भी सामने आ रहा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी छपरा ,हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन के बुढ़िया माई मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पर नर्स अंजलि का शव मिलने के मामले में सीनियर रेल एसपी मुजफ्फरपुर वीणा कुमारी ने शुक्रवार की संध्या प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में अंजलि को आत्महत्या के लिए उकसाने के संकेत मिले हैं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मेडिकल टीम के द्वारा जो पोस्टमार्टम किया गया उसकी रिपोर्ट के आधार पर यौन उत्पीड़न का मामला भी सामने आया है । वैसे फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट को सुरक्षित रखा गया है। उस आधार पर अंतिम टिप्पणी की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि रेल पुलिस इस पूरे मामले को काफी गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के भी सभी पहलुओं पर अनुसंधान जारी है। पोस्टमार्टम...