गाजीपुर, सितम्बर 27 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली अंजलि कश्यप की मार्मिक अपील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके सपनों को पूरा करने के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ने लगे हैं। अंजलि की बातों से प्रभावित होकर परी की ज्योति किन्नर ने उसे साइकिल, कपड़े, कॉपी-किताब और पेन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। साथ ही अंजलि जिस कोचिंग में पढ़ना चाहेगी, वहां उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने की भी पहल की गई है। अंजलि के सहयोग में विवेक यादव की विशेष भूमिका रही। इसके अलावा विपिन मौर्या, धर्मेंद्र गुप्ता, विकास मौर्या और विशाल कश्यप ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अंजलि की मां नंदनी कश्यप करीब एक वर्ष से सरकारी स्कूल में रसोइया का काम कर रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उनके पास अपना आवास व शौचालय तक नहीं है। सीम...