अंजलि का अग्निवीर वायु सेवा में चयन
बरेली, जून 23 -- बरेली कॉलेज की बीएससी की छात्रा अंजलि का चयन अग्निवीर वायु सेवा के लिए हुआ है। ग्रामीण परिवेश से आने वाली अंजलि ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। चयन के बाद अंजलि ने बरेली कॉलेज पहुंचकर प्रो. वंदना शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज परिवार ने भी अंजलि की सफलता पर खुशी जताई। अंजलि ने बताया कि अग्निवीर वायु सेवा में चयन होना उसके लिए गर्व का क्षण है। उसने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया। यह भी पढ़ें- तेनुघाट की बेटी मधु का वायुसेना में चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.