अंजलि आनंद बर्खास्त, 10 और राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज; बिहार में अब तक 42 पर ऐक्शन
पटना, जून 9 -- बिहार की सम्राट चौधरी सरकार लापरवाह और भ्रष्ट राजस्व अधिकारियों पर ऐक्शन जारी है। लापरवाही, अनियमितता, कर्तव्यहीनता और विभागीय निर्देशों की अवहेलना के मामलों में 10 और राजस्व पदाधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक एवं विभागीय कार्रवाई की गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी। समस्तीपुर में प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रहीं अंजलि कुमारी आनंद को सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा कर दी गई है। सरकार का कहना है कि वह जुलाई 2021 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थीं और विभागीय कार्यवाही में भी सहयोग नहीं कर रही थीं। इसके अलावा छपरा सदर की सीओ (अंचलाधिकारी) कुमारी आंचल, अविनाश कुमार (पूर्व सीओ, बोधगया) और अस्थावां के सीओ रविंद्र कुमार चौपाल, पश्चिम चंपारण के अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.