अलीगढ़, फरवरी 28 -- अलीगढ़। आयकर विभाग में तैनात आयकर अधिकारी अंजनेश मित्तल का केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने प्रमोशन कर दिया है। अंजेनश मित्तल अब आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बन गए हैं। मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले हैं। स्नातक तक की पढ़ाई मैनपुरी, परास्नातक की पढ़ाई श्री वाष्र्णेय कॉलेज अलीगढ़ से की है। आयकर विभाग में 2008 में इंस्पेक्टर के पद पर कानपुर में ज्वाइन किया था। 2012 में आयकर अधिकारी बने और 2014 में ट्रांसफर पर अलीगढ़ आए। अब केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर अधिकारी से असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर प्रोन्नत किया है। वर्तमान में अंजनेश मित्तल अलीगढ़ ब्रांच के आयकर राजपत्रित कर्मचारी संघ के सचिव एवं उत्तर प्रदेश में उत्तरांचल (पश्चिम) की वाइस प्रेसिडेंट है। ऑल इंडिया के प्रेसिडेंट अरविंद त्रिवेदी एवं अलीगढ़ ब्रांच के प्रेस...