अंजनी गांव के 25 ट्यूबवेलों से तार चोरी
बरेली, जून 21 -- बरसेर। सिरौली इलाके में छुटपुट चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ही गांव के 25 किसानों के ट्यूबवेल से चोरों ने तार चोरी कर लिए। तहरीर दी है। किसानों ने बताया कि चोर ट्यूबवेल से केबिल चोरी कर उसे जंगल में ले जाकर जला देते हैं और उसमें से तांबा निकालकर बेच देते हैं। इस तरह से चोरों ने गांव के सौरभ शर्मा, देवेंद्र, नित्यानंद पांडे, मोहित पांडे, सुधीश, बबलू, रजत समेत करीब 25 किसानों के नलकूपों से तार चोरी कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.