बिजनौर, अप्रैल 2 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजनों की मधुर धुन और जय श्रीराम-जय हनुमान के उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर से हुआ, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा आगे बढ़ी। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह यात्रा चौक बाजार पहुंची और अंत में श्री बालाजी मंदिर, मालन नदी पर जाकर संपन्न हुई। अंजनी के महलो में हो रहा मंगल गान, जन्में वीर बली हनुमान मात जैसे भजनो पर झूमते गाते श्रद्धालु हनुमान जी की शोभा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का मुख्य आकर्षण सजे-धजे हनुमान जी का डोला रहा। शोभायात्रा में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत ...