अंजना वर्मा बनीं जीजीआईसी अयोध्या की प्रधानाचार्या
अंबेडकर नगर, अगस्त 2 -- अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश शैक्षिक अध्यापन अधीनस्थ सेवा समूह ख में प्रोन्नत होने के बाद राजकीय बालिका हाईस्कूल रामपुर सकरवारी की प्रधानाचार्या अंजना वर्मा का पदस्थापन जीजीआईसी अयोध्या के पद पर हुआ है। बीते दिनों समूह ख में प्रोन्नत होने के बाद उन्होंने रामपुर सकरवारी में ही प्रधानाचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण कर दिया था। इसी बीच अब शासन ने उनकी नवीन तैनाती जीजीआईसी अयोध्या के पद पर कर दी है। प्रमोशन के बाद पदस्थापन आदेश आने पर विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताई है। अंजना वर्मा इससे पहले जीजीआईसी अकबरपुर और आलापुर में भी कार्यरत रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.