आदित्यपुर, मार्च 14 -- गम्हरिया। औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंजनया इस्पात लिमिटेड के स्टोर रूम में हुई चोरी का मामला दर्ज कराया गया। कंपनी के कर्मचारी गौरव राज सिंह के बयान पर गम्हरिया थाना में चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया कि देर रात तीन अज्ञात व्यक्ति प्लांट के स्टोर रूम का गेट और ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने स्टोर में रखे कॉपर टुयर्स, वेल्डिंग इलेक्ट्रोड्स और ब्रास बुशेस की चोरी कर ली। पूरी घटना प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोरों को चेहरे ढंक कर चोरी करते देखा गया है। इस दौरान चोरों ने कैमरों की दिशा भी घुमा दी थी ताकि बाहर निकलते समय उनकी पहचान न हो सके। पुलिस घटना की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...