पटना, अप्रैल 7 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। जनता का जनादेश भूमि विवाद रहित बिहार बनाने का है और इसको पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। मंगलवार को डीसीएलआर की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि हाल में अंचल स्तर पर कार्य प्रभावित होने से जनता को जो परेशानियां हुई हैं, उसकी जिम्मेदारी तय होगी और इसका खामियाजा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने उपस्थित सभी डीसीएलआर से कहा कि काम में खानापूर्ति नहीं हो। वास्तविक कार्यों को लटकाने और भटकाने से बचना होगा। लोगों के जरूरी काम को ईमानदारी से समय सीमा के अंदर पूरा कर देंगे तो आम जनता के बीच आपका बेहतर इमेज बनेगी, इसलिए सभी अधिकारियों का पहला ध्येय जनता के उच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.