अंचल से सचिवालय तक फैला भ्रष्टाचार : भाजपा
रांची, मई 19 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अंचल से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है और अधिकारी तानाशाह हो चुके हैं। यह बात पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आयोजित भाजपा के धरना-प्रदर्शन में कही। किसानों और रैयतों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक उदासीनता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने की। अमर बाउरी ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अलग राज्य गठन का मूल उद्देश्य ही भटक गया है। वहीं पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने आरोप लगाया कि खतियानी रैयत अपनी ही जमीन के ऑनलाइन म्यूटेशन के लिए अंचल कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- ओलावृष्टि मुआवजा को लेकर भाजपा का धरना उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.