गिरडीह, फरवरी 25 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद अंचल से जुड़े कई मामलों को लेकर मंगलवार को ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने बेंगाबाद के अंचल अधिकारी अमीर हमज़ा से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की। मौके पर पूर्व जिप सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि आम जनता अपने जायज सवालों को लेकर भी महीनों तक अंचल का चक्कर लगाने को बाध्य हैं, फिर भी काम की गारंटी नहीं होती है। अंततः वे रिश्वत देने को बाध्य होते हैं। अंचल से जुड़े करीब एक दर्जन मामलों को लेकर आज वे सीओ से मिले हैं। उनकी बातों को संज्ञान में लेकर समाधान का आश्वासन मिला है। अधीनस्थ कर्मी को जरूरी निर्देश भी दिया गया है। कहा कि अंचल की कार्यशैली में काफी सुधार की जरूरत है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे। यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.