दुमका, फरवरी 26 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। अंचल सभागार मे गुरुवार को ग्राम प्रधान की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु आईएएस सह अंचल अधिकारी अनीश उमर अंसारी ने किया। आहूत ग्राम प्रधान के विशेष बैठक में ग्राम प्रधानों से परिचय लिया गया। ग्राम सभा से संबधित विशेष जानकारी साझा की गई और ग्राम सभा की विशेष महत्व को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न मौजा के करीब-करीब सभी ग्राम प्रधान मौजूद थे। बैठक में ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन मरांडी, धरम कुमार मंडल, नईमुद्दीन मियां, नित्य रंजन मंडल समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...