हाजीपुर, अप्रैल 24 -- डीएम वैशाली की सख्ती: लिपिक धर्मेंद्र कुमार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई,वेतनवृद्धि रोकी गई हाजीपुर। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के सख्त प्रशासनिक रुख के तहत अंचल कार्यालय हाजीपुर के लिपिक धर्मेंद्र कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई पूरी कर ली गई है। विस्तृत जांच और सभी तथ्यों के अवलोकन के बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक दंड लागू किया है। जांच में यह पाया गया कि धर्मेंद्र कुमार द्वारा बार-बार अनधिकृत अनुपस्थिति,कार्यालयीय कार्यों में शिथिलता तथा निर्देशों की अवहेलना की गई। कई अवसर देने के बावजूद उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया और प्रस्तुत साक्ष्यों में भी स्पष्ट कमी नजर सामने आई। यह भी पढ़ें- ऑफिस लेट आना, समय से पहले घर जाना, नहीं चलेगा; सम्राट सरकार ने कर्मचारियों को कर दिया टाइट संचालन पदाधिक...