मोतिहारी, मार्च 9 -- पताही, निसं। पताही अंचल कार्यालय का सोमवार को तीन सदस्यीय टीम द्वारा वित्तीय जांच की गई। जांच टीम में सहायक लेखा पदाधिकारी श्याम कुमार, वरीय लेखा पदाधिकारी जिला विकास अभिकरण लाल किशोर राम, जिला वित्त प्रबंधक जिला विकास अभिकरण सुबोध कुमार शामिल थे। राजस्व अधिकारी अनिल कुमार ने इस संबंध में बताया कि अंचल के वित्तीय लेन देन की वार्षिक जांच हुई है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2019 - 20 में तत्कालीन नाज़िर रहे शहजादा खान द्वारा खर्च किए गए राशि का वाउचर कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया था। उस मामले में अग्रेतर कार्यवाई के लिए डीएम सौरव जोरवाल द्वारा तीन सदस्यीय टीम गठित की गई, जिनके द्वारा सोमवार को अंचल कार्यालय की वित्तीय जांच की गई। टीम द्वारा जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपा जायेगा। मौके पर आर ओ अनिल कुमार, नाज़िर मदन कुमार...