मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुशहरी, हिसं। अंचल कार्यालय में मंगलवार को दाखिल खारिज की सुनवाई के दौरान दो पक्ष पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर भिड़ गए। कार्यालय से बाहर निकलते ही दोनों पक्षों के बीच बकझक शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।

संपत्ति विवाद का कारण बताया जाता है कि खबड़ा निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी माया शंकर सिंह ने अपनी दो डिसमिल जमीन अपने बड़े पुत्र विजीत कुमार की पत्नी के नाम रजिस्ट्री कर दी है। इसकी सूचना मिलने पर छोटा पुत्र विनीत कुमार ने दाखिल खारिज के लिए दिए गए आवेदन पर आपत्ति दर्ज करा दी। इस पर मंगलवार को सुनवाई थी। इस दौरान सीओ कार्यालय में पिता एवं छोटे पुत्र में बकझक हुई। वहां से बाहर निकलते ही छो...