अंचल पुलिस निरीक्षक से शोकॉज
दरभंगा, मई 30 -- विकास कुमार, कमतौल। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शनिवार को अंचल पुलिस निरीक्षक, कमतौल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न पंजियों के अलावा थानावार खतियान भाग एक, पर्यवेक्षण के लिए लंबित कांडों की संचिका, प्रगति प्रतिवेदन तथा अंतिम आदेश से संबंधित संचिकाओं की बारीकी से जांच की। जांच में पंजी अद्यतन नहीं मिली। इस पर एसएसपी ने अंचल पुलिस निरीक्षक रामेश्वर साफी व संबंधित कार्यालय कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा तथा सभी पंजियों को अद्यतन रखने की सख्त हिदायत दी। मौके पर सदर टू कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन भी थे। यह भी पढ़ें- एसपी ने परखी थाने की व्यवस्था, दिए निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.