अररिया, फरवरी 24 -- जोकीहाट, (एस)। अंचल पुलिस निरीक्षक दिनेश सिंह ने जोकीहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान अंचल निरीक्षक ने थाने के विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच की। अंचल पुलिस निरीक्षक दिनेश सिंह ने अनुसंधान की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि मामलों का समयबद्ध निष्पादन न्याय प्रक्रिया को मजबूत करता है। इससे न केवल पीड़ित को न्याय मिलता है, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस की छवि भी बेहतर होती है। उन्होंने थानाध्यक्ष को लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम लोगों से निरंतर समन्वय स्थापित करने व वरीय अधिकारियों के आदेशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.