अंचल दिवस में भूमि-राजस्व मामलों की सुनवाई,कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान
गुमला, जून 20 -- गुमला, प्रतिनिधि। पालकोट प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को पालकोट अंचल परिसर में अंचल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता राजीव नीरज ने की। इस अवसर पर डीसीएलआर बसिया, बीडीओ एवं सीओ पालकोट सहित प्रखंड और अंचल के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
अंचल दिवस का आयोजन अंचल दिवस में ग्रामीणों ने जमीन मापी, दाखिल-खारिज, जमाबंदी, ऑनलाइन रसीद निर्गत करने समेत भूमि एवं राजस्व से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। सुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
राजीव नीरज का बयान अपर समाहर्ता राजीव नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.