अंचल दिवस पर 126 में से 98 मामलों का हुआ निष्पादन
गुमला, अप्रैल 17 -- गुमला, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित गुमला अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अंचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाईक, गुमला एसडीओ राजीव नीरज,सीओ हरीश कुमार ने मौके पर पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की। अंचल दिवस के दौरान कुल 126 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 98 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष 28 मामलों में आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राप्त आवेदनों में मुख्यमंत्री जन शिकायत से जुड़े 20 मामलों में 14 का निष्पादन किया गया, जबकि 6 मामलों में जांच के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- 26 लोगों ने डीएम को बताई अपनी समस्याएं दाखिल-खारिज के 10 मामलों में प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं पारिवारिक सदस्यता के 14 और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.