बोकारो, अप्रैल 9 -- चास प्रतिनिधि। चास सीओ सेवा राम साहू ने बुधवार को गरगा नदी सेक्टर-6, चिराचास सहित सिंगारीजोरिया में अतिक्रमण मामलें को लेकर अंचल टीम के साथ समीक्षा की। सीओ ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस के बाद अब तक के कार्रवाई पर जानकारी ली। कहा कि इसमें लापरवाही और अनियमितता मिलने पर टीम में शामिल पदाधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे। सीओ सेवा राम साहू ने कहा कि नदी अतिक्रमण को लेकर विभिन्न ईलाकों में नदी की पानी सूखने सहित नदी जमीन की चौडाई कम होती जा रही है। अंचल की ओर से चिराचास सहित सटे क्षेत्रों में नदी अतिक्रमण को लेकर दस से अधिक लोगों को नोटिस दी गई है। वही सिंगारीजोरिया अतिक्रमण को लेकर अंचल की ओर से विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि को नोटिस दी गई है। जांच और मापी के साथ अब बुलडोजर चलेगा। इसको लेकर टीम की मौजूदगी में सूची तैयार किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.