सासाराम, जून 9 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी ललित भूषण रंजन ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा की तथा समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एडीएम ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण वाद, भूमि मापी तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों की प्रगति की जानकारी ली।

अधिकारियों के निर्देश उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता से जुड़े इन मामलों का समय पर निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। कह...