बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- अंचल के अभिलेखागार भवन से एलईडी टीवी चोरी शेखोपुरसराय, एक संवाददाता। प्रखंड के अंचल अभिलेखागार भवन से चोरों ने एलईडी टीवी चुरा ली। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब अंचल कार्यालय के लिपिक अजित कुमार अंचल होम गार्ड के साथ जरूरी कागजात लेने के लिए रिकॉर्ड रूम पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब वे अभिलेखागार भवन के रिकॉर्ड रूम में गए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। ऊपर जाकर देखने पर पता चला कि जिस कमरे में एलईडी टीवी लगी थी, वहां से टीवी गायब है। डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताया जाता है कि पूर्व में शेखोपुरसराय का अंचल कार्यालय इसी भवन में संचालित होता था। नए अंचल भवन के निर्माण के बाद कार्यालय तो वहां शिफ्ट हो गया। लेकिन, अभिलेखागार एवं रिकॉर्ड रूम पुराने भवन में ही संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.