समस्तीपुर, फरवरी 19 -- बिथान। बिहार राज्य किसान सभा के बिथान अंचल किसान काउंसिल का दूसरा सम्मेलन रामाकांत यादव नगर जगमोहरा में संपन्न हुआ। रामसिंहासन यादव व रामबदन सिंह ने इसकी अध्यक्षता की वहीं पर्यवेक्षण जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह व गंगाधर झा ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन का शुभारंभ जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह ने झंडोत्तोलन कर किया। अंचल सचिव रामलखन महतो ने सम्मेलन का रिपोर्ट पेश किया। इसमें 13 सदस्यीय अंचल कमेटी बनाई गई जिसमें सचिव रामलखन महतो, अध्यक्ष रामसिंहासन यादव, क ोषाध्यक्ष अरुण साह, उपाध्यक्ष रामचन्द्र यादव, संयुक्त सचिव अखिलदेव भारती चुने गए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रामदयाल भारती ने किसान मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ संगठित होकर आंदोलन करने को कहा। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष गंगाधर झा, रामनारायण राही, हरेंद्र सिंह सहित अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.