लातेहार, मई 19 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के व्यवसाई संघ के अध्यक्ष दीपक राज ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत बस स्टैंड परिसर में प्रस्तावित दुकान निर्माण की जमीन का ब्यौरा की मांग अंचल कार्यालय से की है। सोमवार को संघ के अध्यक्ष दीपक राज और मयंक ने आरटीआई आवेदन अंचल कार्यालय में दिया है। दीपक राज ने बताया कि गरीब दुकानदार वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी और ठेले पर मेहनत करके अपना परिवार चला रहे हैं, ऐसे में यदि उन्हें स्थायी दुकानें मिलती हैं तो यह उनके जीवन में बड़ा सुधार होगा। लेकिन विकास कार्य की आड़ में जमीन और प्रक्रिया की जानकारी छिपाई जा रही है। यह भी पढ़ें- दुकान निर्माण की जमीन का मांगा ब्यौरा उससे सबसे पहले छोटे दुकानदार ही प्रभावित होंगे। बस स्टैंड में जिला परिषद भूमि का पूरा ब्यौरे की मांग की गई है। उन्होंने यह सवाल भी उठाते हुए...