अंचल कार्यालय में शोक सभा का आयोजन
सिमडेगा, जून 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अंचल कर्मी सुकुट के सड़क हादसे में निधन पर सोमवार को दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर प्रखंड के सभी कर्मियों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर अंचल कर्मियों ने परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व अंचल कर्मी सुकुट डुंगडुग की मौत हो गई थी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.