मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूचना प्रौद्योगिकी भवन के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने अंचल कार्यालय के कार्यों, शौचालय भुगतान में अनियमितता, आंगनबाड़ी, मनरेगा तथा आपूर्ति विभाग से जुड़े मुद्दों पर कई सवाल उठाए। मुखिया बैद्यनाथ राम ने बताया कि एनपीएस लोदीपुर की जमीन पर अतिक्रमण है, लेकिन कार्यालय के कर्मचारी और पदाधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सदस्यों ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय दलालों के कब्जे में है। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि गरीब लोगों का आय प्रमाण पत्र समय पर नहीं बनता। सदस्यों ने कहा कि नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने पर उसे निरस्त कर दिया जाता है। मुखिया राजेश कुमार और समिति सदस्य सुबोध कुमार ने शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.