बोकारो, जनवरी 2 -- जरीडीह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर सीओ प्रणव ऋतुराज ने प्रखंड के कई पंचायतों से जमीन विवाद की सुनवाई की। जहां रैयतो के राजस्व संबंधित आवेदन पर सुनवाई करते तत्वरित कार्रवाई की। वही कई सूचीबद्ध मामले पर मध्यस्था के आधार पर निष्पादन किया गया। सीओ ऋतुराज ने कहा कि दो मामले को सुनवाई के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को अग्रसारित किया गया। वहीं अन्य मामले पर राजस्व कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.