छपरा, मार्च 20 -- तरैया । विभिन्न मांगों को लेकर तरैया अंचल कार्यालय में शुक्रवार को अंचल अमीनों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। अमीन अजीत कुमार व दानिश कुमार ने बताया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 23 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अमीनों के इस विरोध के कारण क्षेत्र में नापी कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी की हुई सुनवाई तरैया । तरैया अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सीओ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान माधोपुर बड़ा गांव निवासी ओमप्रकाश चौबे ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया, जिस पर सीओ ने दूसरे पक्ष को नोटिस जारी किया। शिविर में राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्र व लिपिक रणधीर कुमार उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.