बांका, अप्रैल 19 -- बांका,निज संवाददाता। बांका सदर अंचल कार्यालय में शनिवार दोपहर भूमि विवाद से संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सह प्रभारी सीओ रामानंद सागर एवं बांका थाना के एसआई संजय कुमार सिंह ने फरियादियों की मामले की जांच की। इस दौरान जनता दरबार में छह मामले सामने आए जिसकी सुनवाई दोनों पक्षों के समक्ष करते हुए दोनों पक्षों के दलील और उपलब्ध कराए गए वैध कागजातों के आधार तीन मामले का निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 08 मामले निष्पादन यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 12 मामलों की हुई सुनवाई यह भी पढ़ें- भूमि विवाद निस्तारण के लिए अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...