आरा, फरवरी 13 -- शाहपुर। अंचल कार्यालय परिसर शाहपुर में शुक्रवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर शाहपुर, बहोरनपुर, करनामेपुर चौकीदार संघ ने अंचल प्रशासन के विरुद्ध चौकीदार दफादार संघ के जिलाध्यक्ष रामानन्द सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। संघ ने मांगों से संबंधित ज्ञापन शाहपुर सीओ आनंद प्रकाश को सौंपा। सीओ ने मांगों को 15 दिन की समयावधि तक पूरा कराने का आश्वासन दिया है। संघ ने सीओ के आश्वासन पर कहा कि समय अवधि के उपरांत मांग पूरी नहीं होने पर पुनः धरना-प्रदर्शन दिया जाएगा। मांगों में कहा गया है कि सेवानिवृत्त दफादार-चौकीदारों का जिला प्रशासन की ओर से एसीपी/एमएसीपी का स्वीकृति आदेश के बावजूद पुलिस अधीक्षक के पास नौ माह हो गया, जिसे नहीं भेजा गया है। इस वजह से सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार इस लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। अन्य मांगों में कार्यरत च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.