औरंगाबाद, मार्च 13 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अंचल कार्यालय ने साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। बताया गया है कि संदीप कुमार नामक व्यक्ति मोबाइल नंबर 7479889199 तथा अन्य नामों से स्वयं को अंचल कर्मी, स्टाफ, कर्मचारी या असिस्टेंट बताकर लोगों से पैसों की उगाही कर रहा है। इस तरह की कॉल के माध्यम से लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है, जो साइबर फ्रॉड की श्रेणी में आता है। अंचल कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि कार्यालय की ओर से इस प्रकार का कोई कार्य नहीं किया जाता है और न ही किसी व्यक्ति से फोन के माध्यम से पैसे की मांग की जाती है। इसलिए आम लोगों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी कॉल या लेन-देन से सावधान रहें और किसी भी प्रकार की राशि न दें। अंचल प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की संदिग्ध कॉल प्राप्त होती है या कोई व्...