पूर्णिया, मार्च 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक अंचल कार्यालय स्थित जनता अदालत में चल रही जनसुनवाई का निरीक्षण विधायक विजय खेमका ने किया। इस दौरान विधायक अंचल कार्यालय में आवेदनकर्ताओं से मिले और उनकी समस्याओं व कठिनाइयों से अवगत हुए। जनता अदालत में अंचल अधिकारी के समक्ष जमीन से जुड़े मामलों जैसे परिमार्जन, म्यूटेशन दाखिल-खारिज तथा जमीन माफी आदि कार्यों के लिए दिए गए ऑनलाइन आवेदनों जिसके साथ साथ जमीन संबंधित कार्य की सुनवाई की जा रही थी। अंचल अधिकारी ने विधायक को बताया कि प्राप्त आवेदनों का लगातार निष्पादन किया जा रहा है तथा वर्तमान में कर्मचारी के हड़ताल से कार्य निष्पादन में कठिनाई हो रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अंचल अधिकारी से जनता अदालत में आने वाले आवेदकों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था करने का निर्द...