हाजीपुर, मार्च 15 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी व राजस्व पदाधिकारी के हड़ताल पर जाने के कारण जिला प्रशासन द्वारा शुभेंद्र कुमार झा अपर भू अर्जन पदाधिकारी हाजीपुर को राजापाकर अंचलाधिकारी व राजस्व पदाधिकारी का प्रभार दिया है। शनिवार को कार्यालय कक्ष में बैठकर श्री झा ने अंचल कार्यालय से संबंधित विभिन्न कार्यों को देखा तथा अंचल कर्मियों को विभिन्न निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कोई भी किसान, रैयत, आम जनता किसी काम के लिए अंचल कार्यालय आते हैं तो उन्हें लौटाया नहीं जाए। उनके सभी काम ससमय संपादित होंगे। इसी दौरान अंचल कार्यालय कक्ष में भूमि से संबंधित अनेक समस्याओं को देखा तथा रैयतों से बात कर ससमय उसे निपटारा करने का भरोसा दिया। वहीं राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने के कारण प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.