पटना, मई 8 -- राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता तक त्वरित सेवा पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। यह विभाग आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ है। जनता तक सुविधाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती है। शुक्रवार को विभाग का कामकाज संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मेरे पूर्व कार्यकाल में 11 हजार कर्मियों की बहाली की गई थी। विशेष सर्वेक्षण कार्य की शुरुआत भी उसी दौरान हुई थी। पिछले तीन माह से जारी हड़ताल के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हुए हैं और कई महत्वपूर्ण मामले लंबित हैं। इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान कार्य प्रभावित होने से विभाग की छवि भी प्रभावित हुई है। उन्ह...